फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वार्ड वाइज कमेटी गठित, जरूरतमंद को रैन बसेरों में पहुंचाएंगे

विज्ञापन
15सीटीके23 : रैन बसेरे का निरीक्षण करते निगम आयुक्त धर्मेंद्र व साथ में मौजूद संयुक्त आयुक्त भू
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने वार्डवाइज कमेटी बनाई हैं, जो जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए रैन बसेरों तक पहुंचाएंगे। इतना ही नहीं, निगम के आयुक्त धर्मेंद्र व संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह ने बुधवार शाम को गांधी कैंप, पुराना बस स्टैंड व नए बस स्टैंड के रैन बसेरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि गांधी कैंप स्थित नगर निगम के कम्युनिटी सेंटर में बनाए गए रैन बसेरे में सुविधाएं दी गई हैं। इस रैन बसेरे में 90 लोगों के ठहराव की व्यवस्था है। महिलाओं व पुरुषों के ठहरने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। उनके लिए कंबल व गद्दे की पूर्ण व्यवस्था की गई है। नगर निगम ने पुराना बस स्टैंड की जगह में कम्युनिटी सेंटर के पास भी रैन बसेरा बनाया है, जिसका संचालन जनसेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त रोहतक शहर में नया बस स्टैंड पर भी रैन बसेरे की व्यवस्था है, जिसका संचालन नगर निगम व परिवहन विभाग द्वारा मिलकर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें