10 पीजीआई में अध्यात्म का विज्ञान विषय पर आयोजित मेडिटेशन कार्यक्रम में संबोधित करते कुलपति ड
रोहतक। पीजीआई में शुक्रवार को अध्यात्म का विज्ञान विषय पर मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सोशल मीडिया व मोबाइल का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के नुकसान बताए और योग व मेडिटेशन को समय देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह आपके मस्तिष्क को शांत रखने में मदद करेगा।
डीन एकेडमिक अफेयर्स डाॅ. एमजी वशिष्ठ ने बताया कि एक रिसर्च में सामने आया है कि मेडिटेशन से दिमाग शांत रहता है और तनाव शरीर में बीमारियों को निमंत्रण देता है। इस दौरान प्राचार्य डाॅ. संजय तिवारी, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट सुदेश, सुमन रांगी व अन्य मौजूद रहे। संवाद