फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का किया निरीक्षण

Thu, 04 Jun 2026 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक । सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं मृत पशुओं के निर्माणाधीन आधुनिक दाह संस्कार प्लांट का निरीक्षण कर नगर निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम की ओर से संचालित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में कूड़े के संग्रहण, पृथक्करण, प्रसंस्करण एवं अंतिम निस्तारण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

आयुक्त ने प्लांट परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था, मशीनरी के रखरखाव एवं सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की और सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी और कार्यकारी अभियंता मनजीत दहिया भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें