रोहतक। डोभ गांव में सोमवार रात करीब 12 बजे पत्नी जोशना भानु की डंडा मारकर हत्या करने के आरोपी पति आजाद को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। सोमवार की रात आजाद ने पत्नी जोशना की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। संवाद