फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मर्सी चांस की मांग को लेकर इनसो ने सौंपा पत्र

विज्ञापन
43 एमडीयू में रजिस्ट्रार को मर्सी चांस की मांग को लेकर पत्र सौंपते विद्यार्थी। आईएनएसओ
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में मर्सी चांस की मांग को लेकर इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने विश्वविद्यालय के सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रों ने एकत्रित होकर सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इनसो प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक ने कहा कि अनेक विद्यार्थी विभिन्न कारणों से परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं और अब उनका शैक्षणिक भविष्य अंधकार में है। यदि विश्वविद्यालय उन्हें मर्सी चांस का मौका देता है तो वे अपने भविष्य को संवार सकते हैं और आगे की पढ़ाई या रोजगार के अवसरों से वंचित नहीं होंगे।
इस दौरान इनसो प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक सहित छात्रों ने एमडीयू रजिस्ट्रार डॉ. कृष्णकांत को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर विशेष अहलावत, विश्वेंद्र रावत, आदित्य नैन, निशांत पंवार, वंश बजाड, मयंक शर्मा, स्मर्थ, रौनक, हिमांशु, मनीष, इशू, दीपांशु, मयंक शर्मा व हर्षित भला आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें