01 ओमैक्स सिटी स्थित जेड ग्लोबल स्कूल में डांडिया नाइट के दौरान उपस्थित महिलाएं। पाठक
रोहतक। ओमेक्स सिटी स्थित जेड ग्लोबल स्कूल में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। डांडिया की पारंपरिक धुनों पर सभी ने नृत्य का भरपूर आनंद लिया और पूरा वातावरण उल्लास एवं उमंग से सराबोर हो उठा।
ओमेक्स सोसाइटी, स्कूल प्रबंधन व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से स्कूल प्रांगण में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर प्राची गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. आरती साहू, डॉ. ताशी व अन्य प्रतिष्ठित चिकित्सक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में लकी ड्रा व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों को डांडिया क्वीन जैसे आकर्षक टाइटल प्रदान किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम की सफल व्यवस्था में शालिनी सारस्वत, डॉ. प्रमिला, अंजु, निशु, मेनका, डॉ. चंचल, डॉ. नीतू, अनामिका, शशि, प्रीति व डॉ. आशा का विशेष योगदान रहा।