फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता के मुद्दे पर इनसो ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
एमडीयू के गेट नंबर दो पर पुतला फूंकते इनसो के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर एमडीयू के शिक्षक व गैर शिक्षकों ने ही नहीं छात्र संगठनों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इनसो ने मंगलवार को विवि के गेट नंबर दो पर सरकार का पुतला फूंक कर रोष जताया। यहां विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर जारी आदेश वापस लेने की मांग की। इधर, शिक्षक व गैर शिक्षक संघ बुधवार को विवि कुलपति को इस संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार विवि की स्वायत्तता के संबंध में जारी अपने नए आदेश तुरंत वापस लें। ऐसा नहीं होने पर सरकार के प्रतिनिधियों को किसी विश्वविद्यालय में घुसने नहीं दिया जाएगा। साथ ही हरियाणा उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष व एमडीयू कुलपति पर भी गंभीर आरोप लगाए। विश्वविद्यालयों में विभिन्न पदों पर भर्तियां अब एचपीएससी व एचएसएससी के माध्यम से की जाएगी। यह फैसला यूजीसी के नियमों के विरुद्ध है। विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का यह सीधा हमला है। सरकार यह नया आदेश तुरंत वापस ले। इस मुद्दे पर इनसो चुप नहीं बैठेगी। जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा। हरियाणा उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष व कुलपति के दस्तावेज होने का दावा करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि केवल एमडीयू ही नहीं, अन्य विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षा परिषद में भी अयोग्य व्यक्ति बैठे हैं। इन पदों की योग्यता को पूरा नहीं करने वाले नैतिकता की कसौटी पर खरा नहीं उतरते हैं। सरकार इन दोनों को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करे। पत्रकारों से बातचीत के पूर्व मंगलवार को कुलपति को पद से हटाने की मांग करते हुए उनका पुतला फूंककर रोष जताया गया। उन्होंने कहा कि एमडीयू में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। यही नहीं, विवि में अनेक घोटाले हो चुके हैं। विवि के हजारों पेड़ भी बेच दिए गए हैं। इस मौके पर रवि रेढू, प्रदीप शर्मा, हन्नी गुलिया, मोहित साहू, अभिषेक देशवाल, दीपक मलिक, नीरज, साहिल, जसबीर लाठर, नवीन, गौरव, नवतीश समेत अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें