22-कृतज्ञता के रंग-इनरव्हील के संग कार्यक्रम में शामिल क्लब की परदाधिकारी व सदस्य। स्रोत : क्ल
रोहतक। इनरव्हील क्लब की ओर से वीरवार को एक निजी होटल में कृतज्ञता के रंग-इनरव्हील के संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. गीता खुराना और अनु गांधी ने किया। इस अवसर पर डॉ. मंजू बुधवार ने क्लब अध्यक्ष राज अरोड़ा के सम्मान में कविता प्रस्तुत की। क्लब अध्यक्ष राज अरोड़ा, डॉ. गीता खुराना, विद्या आहूजा और सोनिया भूटानी ने कार्यक्रम की मेजबानी की।
राज अरोड़ा ने अपने कार्यकाल के दौरान क्लब की ओर से सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. सोनिया अरोड़ा, वास्तु विशेषज्ञ आशा जैन तथा समाजसेविका डॉ. देविना बुधवार विशेष रूप से मौजूद रहीं। संवाद