फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में इनेलो का जोरदार प्रदर्शन: विधायक अर्जुन चौटाला की एसपी से हुई झड़प, अपशब्द बोलने के लगे आरोप

Mon, 01 Jun 2026 05:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

हरियाणा के रोहतक में इनेलो विधायक अर्जुन सिंह चौटाला की एसपी से तीखी बहस हो गई। विधायक पर एसपी को अपशब्द बोलने के आरोप लगे हैं। 
विज्ञापन
रोहतक में इनेलो का जोरदार प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगाई को लेकर सोमवार को इंडियन नेशनल लोकदल कार्यकर्ताओं ने रोहतक शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। रानिया से विधायक अर्जुन सिंह चौटाला की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया।  प्रदर्शन करते हुए इनेलो कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचे और डीसी को ज्ञापन देने की मांग करते रहे लेकिन डीसी रोहतक ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय में ही धरना दिया। इस दौरान पुलिस ने लघु सचिवालय के गेट बंद कर दिए और मामला और भी गरमा गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान करीब 15 मिनट तक पुलिस और विधायक अर्जुन चौटाला के बीच बहस हुई। हंगामा बढ़ता देख डीसी सचिन गुप्ता एसपी गौरव राजपुरोहित को लेकर मौके पर पहुंचे। एसपी ने विधायक को समझाने का प्रयास किया।आरोप है कि विधायक ने एसपी को अपशब्द बोले। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें