फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बुजुर्गों की पेंशन को दोबारा चालू करने पर इनेलो ने मनाया विजय दिवस

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत जिला कार्यालय में मनाए गए विजय दिवस पर संबो​धित करते ​इनेलो जिला अध्यक्ष कुणाल गह
विज्ञापन
सोनीपत। इंडियन नेशनल लोकदल ने शुक्रवार को जिला कार्यालय में विजय दिवस मनाया। बुजुर्गों की एक लाख से ज्यादा पेंशन रुकने के बाद इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला 20 फरवरी को पंचकूला में प्रदर्शन की सरकार को चेतावनी दी थी। उसके बाद सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन को दोबारा से चालू किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने कहा कि यदि भविष्य में सरकार इसी प्रकार की जनविरोधी नीतियां लाती है तो पार्टी के कार्यकर्ता उसका पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो मेयर चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। दर्जनों कार्यकर्ताओं के आवेदन पार्टी कार्यालय में जमा हो चुके हैं।
बैठक में खानपुर पूर्व मंडल अध्यक्ष हैप्पी चहल जौली ने भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहकर इनेलो में आस्था जताई। इस मौके पर पूर्व एसपी अनूप दहिया, प्रदेश सचिव कृष्ण मलिक, सुरेश त्यागी, बिट्टू राठधना, गोपाल जाजी, सुरेंद्र सिरसाढ़, बलवान नंबरदार, विजेंद्र शेखपुरा, प्रदीप दहिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें