फोटो : सोनीपत के गोहाना रोड स्थित कार्यालय में बैठक करते बीएमएस कार्यकर्ता। स्रोत: संघ
सोनीपत। भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें ओडिशा के पुरी में 6 से 8 फरवरी को हुए अखिल भारतीय अधिवेशन के बारे में जानकारी दी। अधिवेशन में कुछ प्रस्ताव पारित किए गए हैं केंद्र के आह्वान पर उन प्रस्तावों को पूर्ण रूप से लागू करवाने बारे देशभर में 25 फरवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंंगे। बैठक में हरियाणा पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर संघ से जिला मंत्री संदीप राठौर, वीर सिंह, विनोद, पंकज, पवन कुमार, राजेंद्र कुमार, विनोद कुमार, तारा सिंह, कृष्ण त्यागी, जितेंद्र व मंजीत भी उपस्थित रहे। संवाद