फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना तकनीक ने पुस्तकालय प्रोफेशन को नए मुकाम पर पहुंचाया : डाॅ. संगीता

Thu, 21 Aug 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। इंडेक्सिंग, नॉलेज ऑर्गनाइजेशन और सूचना तकनीक के उन्नत प्रयोगों ने लाइब्रेरी प्रोफेशन को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है। यह बात महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में व्याख्यान में मुख्य वक्ता जम्मू विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर संगीता गुप्ता ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने स्मार्ट सर्च फॉर द डिजिटल एज विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग अध्यक्ष डॉ. संजीव कादयान ने किया। इस अवसर पर विभाग के प्रोफेसर निर्मल कुमार स्वैन, एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. अनिल कुमार सिवाच उपस्थित रहे।
डिजिटल युग में सूचना खोज की बदलती तकनीकों पर चर्चा करते हुए गुप्ता ने कहा कि पुस्तकालय अध्यक्ष और पुस्तकालय पेशेवर प्रतिदिन स्वयं को निखार रहे हैं। अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी बना रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में शोधार्थी रितु ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर राखी, शंकर, रितु रानी, रमन कुमार, आशीष कुमार, सोनिका, संध्या, सोहनलाल व रितु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें