22 सांपला के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यशाला के दौरान मौजूद जिला श
रोहतक। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला में मंगलवार को आत्मन एप के लिए नोडल शिक्षक कार्यशाला की गई। इस दौरान नोडल शिक्षकों को आत्मन एप पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझाई गई और अनेक फीचर्स की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने बताया कि यह एप विद्यार्थियों के परीक्षा तनाव व एंग्जायटी को कम करने में सहायक सिद्ध होगा। एप में उपलब्ध वीडियो, मार्गदर्शन एवं अन्य संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपनी परीक्षाएं दे सकें।
सभी विद्यालयों के स्टाफ को निर्देशित किया गया कि वे विद्यार्थियों को आत्मन एप के प्रति जागरूक करें। जिला नोडल ऑफिसर डॉ. दीपक अरोड़ा, बीईओ सूरजभान, ब्लॉक नोडल अधिकारी पूजा व आत्मन से जिला समन्वयक साहिल, स्कूल इंचार्ज सुनीता, मोहन, अरुण व अंकिता मौजूद रहे।