फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: इंटर कॉलेजिएट हॉकी में जाट काॅलेज विजेता बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नवदीप स्टेडियम में आयोजित इंटर कॉलेजिएट हॉकी प्रतियोगिता में जाट काॅलेज विजेता बनी। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय कॉलेज पंचकुला की ओर से किया गया जिसमें कुल आठ टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मुकाबले में जाट कॉलेज की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और ट्रॉफी अपने नाम की। टीम की इस सफलता में कोच अशोक की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अनुशासित और आक्रामक खेल दिखाया।
टीम मैनेजर डॉ. वरुण मलिक ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन पर प्राचार्य डॉ. जोगिंदर दहिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ अनिल, डॉ. प्रतीक और डॉ. शीशपाल भी मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित कर खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जाट कॉलेज प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी टीमों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें