रोहतक में पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता स्वर्गीय परमेश्वरी देवी को पुष्प अर्पित कर
रोहतक। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, इनेलो नेता अभय चौटाला, पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, संघ और खापों के प्रतिनिधि वीरवार को पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री की मां परमेश्वरी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
राव इंद्रजीत सिंह ने परमेश्वरी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि परमेश्वरी देवी धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। उन्होंने अपने परिवार को अच्छे संस्कार दिए।
उत्तर क्षेत्रीय संघ चालक पवन जिंदल, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, हांसी के विधायक विनोद भ्याना सहित अनेक लोगों ने दिवंगत परमेश्वरी देवी को श्रद्धांजलि दी।
रोहतक में पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता स्वर्गीय परमेश्वरी देवी को पुष्प अर्पित कर