रोहतक स्थित मेडिकल मोड़ पर ताऊ देवी लाल पार्क में मांगों को लेकर नारेबाजी करते पीजीआई के अनुबं
रोहतक। पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारियों ने हड़ताल 25वें दिन जजपा कार्यकर्ता भी उनके विरोध में शामिल हुए। मेडिकल मोड़ स्थित ताऊ देवी लाल पार्क में सभी ने शांतिपूर्वक धरना देकर रोष जताया। वीरवार को अनुबंधित कर्मचारियों के समर्थन में जजपा कार्यकर्ता नारेबाजी कर उनकी आवाज उठाई। यहां प्रशासन को कर्मचारियों की सुनवाई करने की अपील की। साथ ही सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इधर, कर्मचारी उमस भरी गर्मी में पार्क में हड़ताल पर बैठे रहे। पीजीआई प्रशासन की ओर से किसी भी अधिकारी ने कोई संपर्क नहीं किया। कर्मचारियों ने खुद को एचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) में शामिल करने व भ्रष्टाचार के दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। संवाद