फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अनाज मंडी परिसर में होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

Tue, 05 Aug 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने 15 अगस्त को जिला मुख्यालय पर मनाए जाने वाले 79वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन अनाज मंडी परिसर में होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश के आजादी के राष्ट्रीय पर्व में उत्कृष्ट व बेहतरीन कार्यक्रमों का चयन किया जाए।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम देशभक्ति और राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत-प्रोत होने के साथ-साथ प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद हों। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत आवश्यक व्यवस्थाएं समन्वय से पूर्ण करते हुए स्वास्थ्य मानकों की पालना सुनिश्चित करते हुए पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला मुख्यालय सहित उपमंडल कोसली व बावल में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह व भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
विज्ञापन


डीसी अभिषेक मीणा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल की साफ-सफाई, सौंदर्यकरण, साज-सज्जा, स्वागत गेट, आसपास की सडक़ों की मरम्मत, स्टेज प्रबंधन, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों के नॉमिनेशन आमंत्रित किए गए हैं और विभागाध्यक्ष 12 अगस्त तक पात्र कर्मचारी के नाम भेज सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें