फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कहां से आए कार में एक करोड़ रुपये, आयकर विभाग जांच में जुटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थाना इलाके में मंगलवार दोपहर जलेबी चौक पुल के नीचे कार से मिले एक करोड़ रुपये कहां से आए, यह रकम किसकी है, इसे क्यों और कहां ले जाया जा रहा था, ये सवाल अभी तक पर्दे में हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने नकदी के साथ चारों युवक आयकर विभाग को सौंप दिए हैं। विभाग के अधिकारी इनसे पूछताछ कर रहे हैं। आयकर विभाग ने इस मामले में कुछ भी कहने से इन्कार किया है।
बुधवार को डीएसपी रवि खुंडिया ने कहा कि दिल्ली में धमाके के बाद से जिला पुलिस अलर्ट है। इसी कड़ी में लगातार वाहनों व संदिग्धों की जांच की जा रही है।
इस दौरान शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने नाके पर झज्जर की ओर से रोहतक आ रही दिल्ली नंबर की कार में रोहतक के जनता काॅलोनी निवासी अमित व दिल्ली निवासी प्रमोद, सुमित और चालक रवि को पकड़ा था।
विज्ञापन

कार की पिछली सीट पर पिट्ठू बैग में 500, 200 व 100-100 के नोटों की गड्डियां मिली थीं। यह मामला जांच व आगामी कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें