फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: शहर में झपटमारी की नहीं थम रही वारदात, बदमाशों ने पति के साथ लौट रही महिला को बनाया निशाना

Fri, 01 Sep 2023 12:40 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

महिला अपने पति मिथुन के साथ शिवाजी कॉलोनी स्थित बाजार में खरीदारी करने आई थी। जब वे जनता कॉलोनी स्थित हकीकत नगर में पहुंचे तो पीछे से बाइक पर एक युवक बाइक पर आया और झपटा मारकर उसका बैग छीनकर ले गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में झपटमारी की वारदात नहीं थम रही हैं। अब बाइक सवार जनता कॉलोनी के पास हकीकत नगर में महिला का पर्स छीनकर ले गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
हरिसिंह कॉलोनी निवासी संगीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गोवर्धन चौक की रहने वाली है। वीरवार रात साढ़े आठ बजे अपने पति मिथुन के साथ शिवाजी कॉलोनी स्थित बाजार में खरीदारी करने आई थी। जब वे जनता कॉलोनी स्थित हकीकत नगर में पहुंचे तो पीछे से बाइक पर एक युवक बाइक पर आया और झपटा मारकर उसका बैग छीनकर ले गया। उसके पति ने पीछा भी किया, लेकिन आरोपी सरकूलर रोड की तरफ फरार हो गया। अंधेरा होने के कारण वे बाइक का नंबर नहीं दे सके। मामले की सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज किया। 
विज्ञापन


पिछले पांच दिन से यूं हो रही वारदात दर वारदात
28 अगस्त : सांपला के चुलियाना मोड़ पर किरयाणा व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर लूटा। 
29 अगस्त : कटसेरा रोड पर चाय विक्रेता को पिस्तौल दिखाकर लूटा। 
30 अगस्त : विश्वकर्मा चौक पर कार छीनी। 
30 अगस्त : दुर्गा भवन के पास महिला का बैग छीना, पुलिस ने एक को काबू किया। 
31 अगस्त : हकीकत नगर में हरिसिंह कॉलोनी की महिला का बैग छीना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें