फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सत्संग में बच्चों ने लिया माता-पिता को नमस्ते करने का प्रण

Sun, 21 Jun 2026 05:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। आर्य समाज पाकस्मा में रविवार को मासिक सत्संग व यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के बाद मुख्य वक्ता कृष्ण देव शास्त्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने हर रोज कसरत करने, साप्ताहिक हवन में शामिल होने और बुराइयों से बचने पर जोर दिया। बच्चों ने मंच से हर सुबह उठकर माता-पिता को नमस्ते करने का संकल्प लिया। विनोद आर्य के भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैन्सी आर्या ने देशभक्ति कविता सुनाकर सभी को जोश से भर दिया। इस अवसर पर कृष्ण आर्य प्रधान, योगेश आर्य, कुलदीप आर्य, जयभगवान आर्य, अशोक, अमित, नवीन आर्य, अंकित आर्य सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें