फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 19 जुलाई के सम्मेलन के लिए चलेगा जनसंपर्क अभियान

Sun, 21 Jun 2026 04:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के अशोक विहार में बैठक करते सीपीडीआरएस की जिला समिति के पदा​धिकारी। स्रोत: समिति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अशोक विहार स्थित कार्यालय में रविवार को सेंटर फॉर प्रोटेक्शन ऑफ डेमोक्रेटिक राइट्स एंड सेक्युलरिज्म (सीपीडीआरएस) की जिला समिति की बैठक हुई। इसमें लोकतांत्रिक अधिकारों और धर्मनिरपेक्षता पर बढ़ते हमलों के खिलाफ 19 जुलाई को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसको लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं।
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि 19 जुलाई के राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिलेभर में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। लोकतांत्रिक अधिकारों, धर्मनिरपेक्षता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के पक्ष में अधिक से अधिक लोगों को सम्मेलन से जोड़ा जाएगा। इस दौरान जिला सचिव सुरेंद्र दहिया, ईश्वर सिंह राठी, एडवोकेट जितेंद्र, रुस्तम अली, एडवोकेट अन्नू, प्रवीण नाहरा, डॉ. सतपाल, नरेश व बलबीर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें