फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह मां बोली-डरैये मत, जम कै मारैये मुक्के, शाम को बेटी ने कर दिया देश का नाम रोशन

Sun, 13 Oct 2019 11:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जमकर मुक्के बरसा रही जिले के रिठाल गांव की बॉक्सर मंजू रानी की सेमीफाइनल में दर्ज जीत से गांव में खुशी का माहौल है। मंजू के फाइनल में पहुंचने पर परिवार वालों में दस किलो देशी घी के लड्डू बांटे।

विज्ञापन


सेमीफाइनल से पहले मंजू को उनकी मां ने सुबह फोन पर हौसला बंधाते हुए कहा था कि बेटी डरैये मत, जम कै मुक्के मारैये। इसके बाद शाम को मंजू ने थाईलैंड की बॉक्सर पर लगातार पंच बरसाते हुए 4-1 से मुकाबला जीत लिया।

मंजू की मां इशवंती ने बताया कि घर में कलर टीवी है, जिस पर चैंपियनशिप के मुकाबले नहीं आते, इसलिए वे मोबाइल फोन पर ही बेटी का मुकाबला देखती हैं।

आज कोच के घर में 44 इंच की एलईडी पर देखेंगे फाइनल मुकाबला
मंजू के प्राथमिक कोच साहब सिंह ने बताया कि मंजू के फाइनल मुकाबले को 44 इंची एलईडी पर देखने का प्रबंध किया है। उन्होंने बताया कि एक साथी के घर से उन्होंने 44 इंच की एलईडी मंगवाई है।
विज्ञापन


इस एलईडी को लैपटॉप से कनैक्ट कर फाइनल मुकाबला देखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पड़ोसी व गांव से आने वाले साथियों व अन्य मेहमानों के लिए 50 कुर्सियां मंगवाई गई हैं। मंजू के परिवार को भी बुलावा भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें