फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पहले मुकाबले में बहादुरगढ़ बेरोजगार ने बाउंड्री हंटर टीम को हराया

विज्ञापन
-फोटो 83 : क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ करते मुख्यातिथि सरपंच राकेश राठी, भीम अवार्डी चरण सिंह राठ
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव सराय औरंगाबाद में खिलाड़ियों को बेहतर क्रिकेट प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री बालाजी स्पोर्ट्स एरिना क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ किया गया। ग्राम सरपंच राकेश राठी, भीम अवॉर्डी चरण सिंह राठी और भूतपूर्व सैनिक नारायण सिंह ने रिबन काटकर एकेडमी का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद बहादुरगढ़ बेरोजगार और बाउंड्री हंटर्स के बीच पहला मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाउंड्री हंटर्स ने पांच विकेट खोकर 42 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बहादुरगढ़ बेरोजगार ने 2.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए जीत हासिल कर ली। शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


सरपंच राकेश राठी ने कहा कि एकेडमी शुरू होना क्षेत्र के युवाओं के लिए खुशी की बात है। संचालक अश्वनी राठी और नारायण सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे और गलत संगत से दूर रखने में खेलों की अहम भूमिका है। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें