-फोटो 89 : बहादुरगढ़ शहर में वाहनों में सीएनजी भरवाने पहुंचे वाहन चालक। संवाद
बहादुरगढ़। दिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद बहादुरगढ़ और दिल्ली की सीएनजी दरों में करीब सात रुपये का अंतर हो गया है। इस मूल्य अंतर का असर दिल्ली आने-जाने वाले वाहन चालकों और ऑटो-टैक्सी चालकों पर पड़ रहा है।
बहादुरगढ़ में शनिवार को सीएनजी दर 93.90 रुपये प्रति किलोग्राम रही। दिल्ली में यह 83.09 रुपये से बढ़कर 86.98 रुपये हो गई। पहले दोनों शहरों के बीच 10 रुपये 81 पैसे का अंतर था, जो अब 6 रुपये 92 पैसे रह गया है। रोजाना ईंधन भरवाने वालों के लिए यह अंतर महत्वपूर्ण है। कई वाहन चालक दिल्ली के बजाय बहादुरगढ़ में गैस भरवाना पसंद कर रहे हैं। उन्हें तीन से चार किलोमीटर दूर सीएनजी भरवाने जाना पड़ता है। इससे ईंधन और समय दोनों की परेशानी होती है।
चालकों पर प्रभाव
ऑटो चालक राजेश ने बताया कि दिल्ली में सीएनजी महंगी होने से रोजाना का खर्च बढ़ गया है। यात्रियों का किराया बढ़ाना आसान नहीं है, जिससे उनकी कमाई प्रभावित होती है। कैब चालक अमित के अनुसार, यह सात रुपये का अंतर महीने के बजट पर साफ दिखाई देता है। निजी वाहन चालकों सुनील कुमार, प्रदीप शर्मा और विवेक कुमार का कहना है कि दिल्ली में सीएनजी भरवाना आर्थिक रूप से फायदेमंद है। बहादुरगढ़ में सीएनजी अभी भी दिल्ली से करीब सात रुपये महंगी मिल रही है। इस मूल्य अंतर का लाभ बहादुरगढ़ के सीएनजी पंपों को भी मिल सकता है। दिल्ली की ओर आवागमन करने वाले चालक सस्ती सीएनजी के लिए बहादुरगढ़ में रुक सकते हैं।