25 अखंड हरि धाम सेवा ट्रस्ट की ओर से चल रही गोकृपा कथा में अतिथियों को सम्मानित करते आयोजक। स्
रोहतक। कामधेनु गाय माता के दर्शन से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। कपिला गोमाता के दर्शन व परिक्रमा लगाने से पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। जीवन में खुशहाली आती है। यह कहना है बालयोगी जितेंद्र व्यास का। वह रविवार को अखंड हरि धाम सेवा ट्रस्ट की ओर से चल रही गोकृपा कथा में शामिल होने वृंदावन धाम से पहुंचे थे।
कथा के तीसरे दिन महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय बंसल, पवन आहूजा, गुलशन डंग, चरणजीत खट्टर, अमित भारद्वाज व अन्य लोग गोकृपा कथा में आशीर्वाद लेने पहुंचे।
ट्रस्ट के संस्थापक अनुभूतानंद महाराज ने बताया कि इस अवसर पर प्राचीन शीतला माता मंदिर के महंत थानेश्वर दास महाराज भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। अतिथियों को सम्मानित किया गया। कथा सुनने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुुंचे।