रोहतक। जिले में रात-दिन के तापमान में दोगुने से अधिक का अंतर हो गया है। दिनभर खिली धूप आमजन को थोड़ा परेशान कर रही है तो रात में ठंड हो जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा करीब एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।
अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक है। जिले में आने वाले दो दिनों तक हल्के बाद छाए रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक 170 रहा। यह मध्यम श्रेणी में आता है।