16सीटीके16 मिल गया रास्ता--रोहतक के गांव सांघी की मंडी में बुधवार को तलाब में नहाने के बाद गे
रोहतक। जिले के सांघी गांव में बनाई गई अनाज मंडी में गेहूं को बिना साफ-सफाई के मिट्टी में डाला जा रहा है। इससे गेहूं की गुणवत्ता खराब हो रही है। इसकी तरफ खरीद एजेंसियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। साथ ही अनाज मंडियों से अभी तक 23 प्रतिशत गेहूं का उठान किया है। उठान प्रकिया अभी तक तेज नहीं हो सकी है। इस कारण जिले की अनाज मंडियाें में गेहूं डालने की जगह की कमी है।
जिले की अनाज मंडियों में मंगलवार को 244970 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। इसमें से 132750 क्विंटल की खरीद व 47090 क्विंटल की उठान की गई। वहीं, 730610 क्विंटल गेहूं मंडियों से उठान नहीं किया गया है। साथ जिले में सोमवार को 4040 क्विंटल सरसों की आवक हुई। इसमें से 14130 क्विंटल सरसों की खरीद की गई व 203520 क्विंटल सरसों की उठान की गई। जिले की अनाज मंडियों में आवक की लगातार रफ्तार बढ़ती जा रही है। इसकी तुलना में गेहूं का उठान नहीं किया जा रहा। इसके कारण मंडी में लाखों क्विंटल गेहूं खरीद के बाद उठान का इंतजार कर रहा है।
अगर इसी तरह से उठान किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हो सकती है। इसके अलावा जिले के गांवों में अनाज मंडियों में साफ-सफाई और गेहूं की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अभी तक प्रशासन व अधिकारियों को ध्यान इस तरफ नहीं गया है।