फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात में 40 जगह सजेगी महफिलें, भंगड़ा के साथ हरियाणवी पॉप पर थिरकेंगा शहर

विज्ञापन
होटल में मनाया जाएंगा नया वर्ष।
विज्ञापन
रोहतक। जमाना 2020 के स्वागत के लिए रोहतक के लोग जश्न की तैयारियों में जुटे हैं। 31 दिसंबर की रात को 12 बजे शहर में 40 से ज्यादा जगह न केवल महफिलें सजेंगी, बल्कि पंजाबी भंगड़ा के साथ-साथ हरियाणवी पॉप पर भी युवा थिरकेंगे। शहर में जगह-जगह नए साल के जश्न के लिए होटल मालिकों ने 1 से 5 हजार रुपये तक की एंट्री फीस तय की है। वहीं, दूसरी ओर से हुड़दंगबाजी को रोकने के लिए पुलिस ने दो स्पेशल टीम गठित की हैं। साथ ही आबकारी विभाग ने शराब पिलाने का अस्थायी लाइसेंस देने के लिए नियम कड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

एंट्री फीस के नाम पर करनी होगी जेब ढीली
ठंड के बावजूद लोग नए साल को लेकर क्रेजी बने हुए हैं। नव वर्ष के स्वागत को लेकर शहर के होटल व रेस्टोरेंट बुक हैं। बैंक्वेट हाल में भी स्टार नाइट व गीत संगीत के कार्यक्रम होने हैं। इसके लिए आयोजकों ने जगह तय करने के साथ तैयारियां पूरी कर ली है। होटल व रेस्टोरेंट संचालक भी सजावट में व्यस्त हैं। शहर में करीब 250 होस्टल, रेस्टोरेंट व बैंक्वेट हैं। इनमें से ज्यादातर नए साल के लिए बुक हैं। यहां नए साल के उपलक्ष्य में कार्यक्रम होने हैं। आयोजकों ने सुरक्षा व बेहतर माहौल के लिए इस बार बाहरी लोगों के प्रवेश पाबंदी लगाई है। इसके चलते कपल एंट्री के साथ प्रवेश शुल्क भी रखा है। यह एक हजार रुपये से पांच हजार रुपये तक है।
बब्बू मान सरीखे कलाकार जमाएंगे रंग
नए साल के जश्न को पंजाबी तड़का लगाया जाएगा। शहर के विभिन्न होटल-रेस्टोरेंटों में होने वाले कार्यक्रमों में से ज्यादातर में पंजाबी गायक आ रहे हैं। कहीं बब्बू मान तो कहीं भिंडा ओझला आ रहे हैं। डीजे डेस्ट्रायर, प्रशांत खैरवाल सरीख कलाकार शहर में रहेंगे। इनकी आवाज का जादू सिर चढ़ कर बोलेगा। कई होटल मालिक हरियाणवी कलाकारों को भी बुलाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि अभी प्रोग्राम तय नहीं हैं।
विज्ञापन

संवेदनशील स्थानों पर फोर्स रहेगी तैनात
पुलिस की तरफ से 31 दिसंबर की रात को जिला वासियों की पुख्ता सुरक्षा के लिए पुलिस ने विशेष प्लान तैयार किया है। इसमें प्रमुख रूप से असामाजिक व शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंगबाजी करने वालो, नियमों के विरुद्ध डीजे व लाउडस्पीकर, आतिशबाजी, पटाखे चलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि नववर्ष 2020 के कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। रोहतक पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों जैसे नया बस स्टैंड, रेलवे रोड, किला रोड, शोरी मार्केट, चमेली मार्केट, गांधी कैंप मार्केट, डी पार्क, शीला बाइपास, गोहाना अड्डा सहित शहर में स्थित शॉपिंग कांपलेक्स पर विशेष टीम न केवल तैनात रहेंगी, बल्कि गश्त भी करेंगी। भीड़भाड़ इलाकों व बाजारों में पैदल गश्त भी प्रभावी रुप से रहेगी। होटल, रेस्टारेेंट, गेस्ट हाउस व धर्मशालाओं की जांच की जा रही है। इसके लिए किसी भी तरह के हुड़दंग व संदिग्ध गतिविधि पर शहरवासी अपने नजदीकी पुलिस थाना, चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 100, 01262 228113 व मोबाइल फोन नंबर 9996464100 पर सूचना दे सकते हैं। इसके लिए पुलिस सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री पोस्ट करने वाले पर भी निगाह रखेगी।
होटलों में शराब पिलाने के लिए अस्थायी लाइसेंस के लिए पांच में से 4 आवेदन रद्द
31 दिसंबर की रात को होने वाली पार्टी में शराब पार्टी को शामिल करने के लिए पांच प्रमुख होटल, रेस्त्रां संचालकों ने आबकारी विभाग में आवेदन किया। जिसमें से विभाग की ओर से महज एक को ही स्वीकृति दी गई। जबकि चार आवेदकों को उनके कागजातों में कमी बता कर आवेदन रद्द कर दिया गया। विभाग के मुताबिक 10 हजार रुपये फीस, रेस्त्रां की बुकिंग रसीद, आवेदक के आई डी कार्ड सहित अन्य कागजात आवेदन के लिए जरूरी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें