फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एक घंटे में 41 लोगों ने कंट्रोल रूम में फोन कर पूछा...बिजली कब आएगी

Sat, 14 Jun 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
13सीटीके20...तिलक नगर में देर रात शॉर्ट सर्किट से चले तार को बदलते निगम कर्मचार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ गई है। वीरवार रात शहर की मुख्य सप्लाई लाइन 400 केवी रिटौली-कबूलपुर में ओवरलोड से आए फाॅल्ट के कारण निगम को एक-एक घंटे के अघाेषित कट लगाने पड़े। इससे परेशान शहरवासियों ने औसतन हर घंटे 41 लोगों ने बिजली निगम के सुविधा केंद्र पर कॉल करके पूछा... बिजली कब आएगी।
बिजली निगम के मुताबिक, 400 केवी रिटौली-कबूलपुर सब स्टेशन की मुख्य लाइन से शहर के सभी फीडरों में बिजली सप्लाई होती है। 12 जून की रात स्टेशन की लाइन में ओवरलोड होने के कारण फॉल्ट आ गया। इस कारण सभी फीडरों से एक-एक घंटे के बिजली के अघोषित कट लगाए गए।
विज्ञापन

वैश्य महिला महाविद्यालय स्थित बस्तीपुरा में शाॅर्ट सर्किट से तीन घंटे तक बिजली बाधित रही। तिलक नगर में शाॅर्ट सर्किट से केबल जल गई, जिससे शुक्रवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति बंद रही। शुक्रवार दोपहर मॉडल टाउन में शॉर्ट सर्किट के कारण ब्रेक डाउन रहा। पावर ट्रांसफॉर्मरों के रेडीएटर काे सामान्य रखने के लिए ठंडा पानी डाला जा रहा है और कूलरों की व्यवस्था की गई है। हालांकि, इस दौरान निगम कर्मचारी सावधानी बरत रहे हैं।
-
दस दिन में 30 लाख यूनिट तक बढ़ गई बिजली की खपत
पावर ट्रांसफॉर्मरों पर ओवरलोड के साथ बिजली की खपत भी दस दिन में 30 लाख यूनिट तक बढ़ गई। निगम सर्कल में बिजली सुविधा केंद्र पर ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से बिजली बाधित रहने की एक दिन में एक हजार से अधिक शिकायतें आईं, जिनमें फॉल्ट, शाॅर्ट सर्किट, बिजली कम आने व एक फेस में बिजली आने की समस्याएं शामिल हैं। बिजली निगम के अधिकारियों का दावा है कि सभी शिकायतों का 30 मिनट से तीन घंटे तक समाधान किया जा रहा है।
-
बिजली की खपत बढ़ने से पावर ट्रांसफॉर्मरों और तारों पर लोड बढ़ रहा है। ओवरलोड फीडर का लोड कम करने के लिए कॉलोनियों में 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक के कट लगाए जा रहे हैं। ट्रांसफॉर्मर से प्रभावित होने वाले इलाकों में ट्रॉली ट्रांसफाॅर्मर भेजकर सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन

- रामिंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम।
-
रात में बिजली के दो-तीन बार अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। बिजली सप्लाई बंद होने बुरा हाल हो रहा है। इन्वर्टर हैं, लेकिन वो भी प्रभावित हो जाते हैं।
- राजेंद्र कुमार, शोरा कोठी।
-
दिनभर में बिजली के चार से अधिक लंबे कट लगाए जा रहे हैं। इन्वर्टर और एसी अधिक प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, सेक्टर के कई घरों में कूलर-पंखे आदि भी जल गए हैं।
- सुजाता, सेक्टर-3 का पार्ट।
-
बीते दिनों बिजली की खपत
2 जून : 70.14
3 जून : 73 51

4 जून : 72.14
5 जून : 73.51

6 जून : 82.10

7 जून : 85.33

8 जून : 86.11

9 जून : 87.95
10 जून : 94.35
11 जून : 95.14
12 जून : 99.73
नोट : खपत लाख यूनिट में।

13सीटीके20...तिलक नगर में देर रात शॉर्ट सर्किट से चले तार को बदलते निगम कर्मचार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें