फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटी : आवेदन का आज अंतिम तिथि, दिनभर नहीं चला सरल पोर्टल

Sat, 14 Jun 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
13सीटीके08...दिल्ली रोड पर एक कंप्यूटर कैफे संचालक के पास सरल पोर्टल व सीईटी आवेदन करवाने के लि
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से आयोजित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) में आवेदन की अंतिम तिथि वीरवार को 14 जून तक बढ़ा दी गई थी, लेकिन सरल पोर्टल अब तक नहीं चला है, जिससे अभ्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से सरल पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसके चलते ईडब्ल्यूएस, डोमिसाइल, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं बन पा रहे हैं, जो सीईटी के लिए आवेदन के लिए अनिवार्य हैं।

युवाओं ने बताया कि शुक्रवार को सुबह देर रात 2 बजे के करीब अच्छे तरीके चला था, लेकिन दिन में सरल पोर्टल फिर से ठप हो गया। उन्होंने बताया कि पोर्टल कभी-कभी तो चलता था, लेकिन फिर ठप हो जाता है। सीएससी संचालक ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में एक व दो फॉर्म आधे भर गए थे, लेकिन पोर्टल अच्छे से न चलने के कारण फाॅर्म पूरे नहीं भरे गए।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से अपना ईडब्ल्यूएस का सर्टिफिकेट बनवाना चाहता हूं, लेकिन पोर्टल न चलने के कारण नहीं बनवा पा रहा हूं। सीईटी की अंतिम तिथि तो बढ़ा दी है। इसका कोई फायदा नहीं होगा, जबतक सरल पोर्टल नहीं चलता है।
- अजय, अभ्यर्थी

सीईटी की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ा दी गई, लेकिन सरल पोर्टल नहीं चल रहा है। इस कारण ईडब्ल्यूएस का सर्टिफिकेट नहीं बन रहा है। अगर शनिवार को सरल पोर्टल नहीं चला तो सीईटी में आवेदन नहीं कर पाऊंगा।
- अमन, अभ्यर्थी
..
बेटे का फार्म भरना है, लेकिन सरल पोर्टल पर आवेदन नहीं हो रहा है। बार-बार निगम कार्यालय में चक्कर काट रहा हूं।
- कुलजीत सिंह, सेक्टर-3
...
छह दिन पहले सरल पोर्टल पर प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। एक बार मैसेज आया, लेकिन लिंक ओपन नहीं हो रहा है, जबकि कल आवेदन की आखिरी तिथि है।
- संदीप कुमार, संजय नगर

13सीटीके08...दिल्ली रोड पर एक कंप्यूटर कैफे संचालक के पास सरल पोर्टल व सीईटी आवेदन करवाने के लि

13सीटीके08...दिल्ली रोड पर एक कंप्यूटर कैफे संचालक के पास सरल पोर्टल व सीईटी आवेदन करवाने के लि

13सीटीके08...दिल्ली रोड पर एक कंप्यूटर कैफे संचालक के पास सरल पोर्टल व सीईटी आवेदन करवाने के लि

13सीटीके08...दिल्ली रोड पर एक कंप्यूटर कैफे संचालक के पास सरल पोर्टल व सीईटी आवेदन करवाने के लि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें