रोहतक। बाबा मस्तनाथ स्टेडियम में बुधवार को तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ। यह प्रतियोगिता गांव के दो मुख्य व्यक्ति विनोद नांदल और दिनेश भक्ति ने करवाई। इसमें किसी राजनीतिक पार्टी का कोई सहयोग नहीं लिया गया। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को प्रेरित, मार्गदर्शन और आशीर्वाद देने के लिए खेल विभाग की तरफ से सुनील मलिक, संंयुक्त सचिव हॉकी इंडिया उपनिदेशक सुनीता दलाल, जिला खेल अधिकारी सतेंद्र, राजीव और अनूप सिंह रहे।
मारुति कंपनी से हेमचंद्र तिवारी रहे। संंयुक्त सचिव हॉकी इंडिया उपनिदेशक सुनीता दलाल ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया कि नशे से दूर रहना चाहिए और समाज को साथ लेकर चलना चाहिए। खिलाड़ियों का फर्ज है कि युवाओं को भी नशे से दूर रहने के लिए समझाना चाहिए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हाबड़ी कैथल, दूसरे स्थान पर बोहर, तीसरे स्थान पर बोहर-बी और चौथे स्थान पर सीआर जेड सोनीपत की टीम रही। प्रथम टीम को 2.50 लाख, दूसरी टीम को 2 लाख, तीसरी और चौथी टीम को 50 हजार रुपये की नकद इनामी राशि दी गई। इस अवसर पर संदीप्र, धर्मबीर नांदल, प्रवेश नांदल, रवि नांदल, आजाद नांदल, संजय नांदल, जयवीर नांदल और रूपेंद्र नांदल उपस्थित रहे।