रोहतक। शहर की भरत कॉलोनी में घरेलू नौकरानी अलमारी से डेढ़ लाख से ज्यादा के जेवरात निकाल कर ले गई। मकान मालिक ने उसे 12 दिन पहले ही नौकरी पर रखा था। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में भरत कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय राममेहर सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसने 12 दिन पहले निशा नाम की लड़की को सफाई के कार्य के लिए रखा था। शनिवार को वह उस कमरे में सफाई कर रही थी, जहां अलमारी थी। अलमारी के अंदर ही चॉबी लगी थी। वह अलमारी खोलकर एक सोने का कड़ा, चेन, व एक पेंडल सहित अन्य जेवरात निकाल कर ले गई। उनको शाम छह बजे वारदात का पता चला।