फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 20 साल का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जींद की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने मुख्य आरोपी अर्जुन निवासी दयाल सिंह कॉलोनी, हांसी को पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत 20 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे दोषी अमित निवासी नरवाना को सात साल के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। पुलिस प्रवक्ता राजेश शर्मा के अनुसार, वर्ष 2024 में थाना शहर नरवाना में एक महिला ने शिकायत दी थी कि अमित उसकी नाबालिग बेटी को अर्जुन के कहने पर बहला-फुसलाकर घर से ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग को सकुशल बरामद किया था।
इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में साक्ष्य जुटाते हुए चालान अदालत में पेश किया गया। जींद पुलिस के ठोस साक्ष्यों और सहायक जिला न्यायवादी की मजबूत पैरवी के आधार पर अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट जींद की अदालत ने अर्जुन को अन्य धाराओं में भी सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें