रोहतक। विधानसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। सोमवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) में स्वीप अभियान के तहत यह आयोजन किया गया।
एमडीयू के निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी की अगुआई व निदेशक सीडीओई प्रो. नसीब सिंह गिल की अध्यक्षता में मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कहा, जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में अपना प्रभावी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने उपस्थित कर्मियों से 5 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की। स्वीप अभियान के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर जनसंपर्क अधिकारी पंकज नैन, उप कुलसचिव सीमा खट्टर, अधीक्षक सुनील चाहर, सीपी धवन, हरजिंदर खुराना, कांता हुड्डा व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।