09सीटीके04... एमडीयू यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस प्रतियोगिता मौजूद विद्
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी व विदेशी भाषा विभाग में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता एवं संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 18 विद्यार्थियों ने वन बुक, वन पेन, वन चाइल्ड, वन टीचर कैन चेंज द वर्ल्ड थीम पर अपनी अभिव्यक्ति दी।
अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. रणदीप राणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। एमडीयू के निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास व महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को इच वन, टीच वन का ध्येय लेकर समाज में निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने का प्रयास करना चाहिए। वर्ष 2024 का थीम बहुभाषायी शिक्षा पर केंद्रित है। हरियाणा में वर्ष 1996 में साक्षरता मिशन के प्रयासों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम समन्वयन प्राध्यापक प्रो. रश्मि मलिक ने किया। समन्वयन सहयोग शोधार्थी प्रिया व अनन्या ने दिया। इस मौके पर विभाग के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
एमडीयू में चर्चा आज
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान विभाग 10 सितंबर को वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन-डे के उपलक्ष्य में इंडिविजुअल लाइफ एंड वेलनेस मेटर्स विषय एक पब्लिक टॉक का आयोजन करेगा।
मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. सर्वदीप कोहली ने बताया कि भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्ष डाॅ. शरणजीत कौर बतौर मुख्यातिथि इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। मनोचिकित्सक डाॅ. डीके पुरी व क्लिनिकल साइकोलोजिस्ट डाॅ. पवन कुमार बतौर रिसोर्स पर्सन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रो. शालिनी सिंह कार्यक्रम की कंवीनर व डाॅ. शशि रश्मि कोआर्डिनेटर हैं। यह कार्यक्रम सुबह नौ बजे स्वराज सदन में प्रारंभ होगा।