12सीटीके25..गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में दिल्ली के वरिष्ठ प्रब
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में वीरवार को यूथ रेडक्रॉस इकाई और वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को निवेश के बारे में जागरूक करना और उन्हें म्यूचुअल फंड जैसे वित्तीय उपक्रमों के बारे में जानकारी देना था। इस कार्यशाला में बीएसआई,आईपीएफ दिल्ली के वरिष्ठ प्रबंधक जशदीप सिंह कोहली मुख्य वक्ता रहे।
जशदीप सिंह कोहली ने प्रतिभूति बाजार, बचत, निवेश, म्यूचुअल फंड और विनियामक वातावरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों को समझाया कि कम उम्र में निवेश शुरू करने से उन्हें भविष्य में अधिक लाभ मिल सकता है।
कोहली ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे अपनी आय का एक हिस्सा नियमित रूप से निवेश करें। उन्होंने सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के माध्यम से निवेश करने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि लंबी अवधि में स्टॉक मार्केट में निवेश करने से अच्छा रिटर्न मिल सकता है, लेकिन बिना जानकारी के निवेश करने से नुकसान भी हो सकता है।
यूथ रेडक्रॉस काउंसलर डॉ तरुण वत्स ने कहा कि यह कार्यशाला छात्रों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों को बचत और निवेश के बारे में जागरूक होना चाहिए ताकि वे अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकें। इस मौके पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. दलबीर कौशिक, डॉ. पिंकी चौहान, यूथ रेडक्रॉस काउंसलर डॉ. तरुण वत्स, डॉ. मनीषा कौशिक, डॉ. कपिल कौशिक, डॉ. ललित शर्मा, मोहन कौशिक, स्वेता, अंकुरीता, रेनू, विजय कौशिक, सुरेश शर्मा, सुमित भारद्वाज, पवन आदि मौजूद रहे।