फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आईएमए ने राज्यपाल को औद्योगिक और सामाजिक गतिविधियों से कराया अवगत

विज्ञापन
30...एमडीयू के कुलाधिपति डॉ. असीम कुमार घोष का स्वागत करते इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और एसोसिएशन ऑ
विज्ञापन
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रियलिस्ट्स के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने उन्हें विभिन्न सामाजिक, औद्योगिक और विधिक गतिविधियों से अवगत कराया।
विज्ञापन



जिला बार एसोसिएशन रोहतक के अध्यक्ष एडवोकेट दीपक हुड्डा ने बताया कि यह प्रदेश की सबसे पुरानी बार एसोसिएशनों में से एक है। इसमें लगभग 4,000 अधिवक्ता सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां इस बार से जुड़ी रही हैं।
राज्यपाल ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि न्याय समय पर और विशेष रूप से वंचित, अनुसूचित जातियों एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सच्चा न्याय वही है जो हर व्यक्ति तक बिना भेदभाव पहुंचे।
विज्ञापन


आईएमए के सदस्यों ने कहा कि यह अत्यंत प्रेरणादायी है कि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. राजबीर सिंह के नेतृत्व में उन्हें एक साथी संस्थान के रूप में कार्य करने और अपनी विचारधारा के अनुरूप पहल करने का स्वतंत्र अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि कम्युनिटी आउटरीच में एसोसिएशन के सुझावों को व्यावहारिक धरातल पर लागू किया गया है जो विश्वविद्यालय में नवाचार को बढ़ावा देता है।


विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि राजेश जैन, राजेंद्र बंसल, अंकुर बत्रा, मनमोहन गोयल ने राज्यपाल को बताया कि रोहतक जिला तीव्र गति से प्रगति कर रहा है। राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा पहले से ही कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए राष्ट्र को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने में अग्रणी रहा है। सेना और सशस्त्र बलों में हरियाणा के वीर जवानों ने देश की सेवा कर गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें