फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नेपाल के साहित्यकारों ने सुनाईं किसानों की वेदनाएं

Sun, 26 Oct 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
18...सेक्टर तीन में स्पंदन संस्था की ओर से आयोजित मासिक काव्यगोष्ठी में मौजूद साहित्यकार। स्रोत
विज्ञापन
रोहतक। सेक्टर तीन स्थित स्पंदन संस्था की ओर से बंगलूरू, देहरादून और नेपाल के साहित्यकारों के साथ मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें रोहतक, भिवानी व सोनीपत सहित कई स्थानों से आए रचनाकारों ने सहभागिता की।
विज्ञापन

नेपाल के साहित्यकारों ने किसान वेदना व सामाजिक समरसता की रचनाएं सुनाईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल के राजेंद्र गुरागांई ने की। मंच संचालन डॉ. निधि राठी ने किया। मुख्य अतिथि बंगलूरू के राश दादा व विशिष्ट अतिथि भिवानी के अशोक भाटी रहे।
राश दादा, देहरादून के वीरेंद्र डंगवाल, नेपाल के वैदिक अत्री ने गीत सुनाए। संदीप शर्मा बावरा ने भी गीत सुनाए। राजेंद्र गुरागांई, राज ख्यालिया, डॉ. कंचन मखीजा, डॉ. निधि राठी व पवन गहलोत ने मानवीय संवेदना, लक्ष्य के प्रति समर्पण, कलमकार का महत्व, किसान की वेदना व सामाजिक समरसता आदि विषयों से संबंधित रचनाएं सुनाईं। फूलो देवी व कमलेश दांगी सहित उपस्थित सभी श्रोताओं ने प्रस्तुत की गईं रचनाओं का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें