महम। सैमाण स्थित सतगुरु मंदिर के महंत सतीश दास से फिरौती मांगने के आरोपी के पास पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किया है। पुलिस से जानकारी के अनुसार, शक के आधार पर तलाशी लेने पर आरोपी नवीन उर्फ दीपा के पास एक देसी पिस्तौल बरामद हुई है।
पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरी तरफ महंत की ओर से दी गई शिकायत में कितने रुपये की रंगदारी मांगी गई थी, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने महंत की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद