फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हड़ताल के लिए सीटू ने की नुक्कड़ सभाएं

विज्ञापन
32-शहर में नुक्कड़ सभा करते भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के पदा​धिकारी। स्रोत सीटू
विज्ञापन
रोहतक। विभिन्न संगठनों की ओर से 12 फरवरी की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के लिए सीटू ने शहर में नुक्कड़ सभाएं की। निर्माण मजदूरों का बंद पोर्टल खोलने, सभी प्रवासी मजदूर, निर्माण मजदूरों का पंजीकरण व समय पर सुविधाएं देने, दिहाड़ी मारे जाने के मामलों का जल्द निपटारा करवाने की मांग को लेकर भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा (सीटू) ने हड़ताल में भाग लेगा।
विज्ञापन

सीटू ने शहर की हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-1, हरकी देवी कॉलोनी, जसबीर कॉलोनी, एकता कॉलोनी, शास्त्री नगर, बसंत विहार, राजीव नगर, सुखपुरा चौक, पुरानी आईटीआई समेत कई लेबर चौकों पर नुक्कड़ सभाएं की। सीटू राज्य उपाध्यक्ष सतबीर सिंह, भवन निर्माण कामगार यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष कामरेड विनोद, जिला कोषाध्यक्ष धर्मदास ने कहा कि पिछले दस सालों में सबसे ज्यादा कैंची मजदूरों के अधिकारों पर ही चलाई गई है।
उधर, लाखनमाजरा में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन (एआईएआरडब्ल्यू) का दूसरा ब्लॉक सम्मेलन गंगादास धर्मशाला में हुआ। 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल में खेत मजदूरों से बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी दिखाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता धर्मपाल भौरिया व राजवंती ने संयुक्त रूप से की। सम्मेलन का संचालन रामचंद्र बैंसी और सुनील मेहरा ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से दिलबाग सिंह को प्रधान व रामचंद्र बैंसी को सचिव चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें