फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कल तक लंबित मांगें नहीं मानीं तो सात को धरना देंगे नहरी कर्मचारी

विज्ञापन
04-रोहतक के नहर भवन स्थित यूनियन कार्यालय में कर्मचारियों को संबो​धित करते हरियाणा गवर्नमेंट पी - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के जिला प्रधान राकेश लाकड़ा ने कहा कि सिंचाई विभाग के भालौठ सब डिवीजन से संबंधित कई कर्मचारियों की मांगे लंबित हैं। अधिकारी मांगों का समाधान नहीं करना चाहते। कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान छह अप्रैल तक नहीं किया गया तो संगठन 7 अप्रैल को कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेगा।
विज्ञापन

नहर भवन स्थित यूनियन कार्यालय में हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने वीरवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक की। जिला सचिव विक्रम साहू ने कहा कि नहर पर पैदल चलने के हिसाब रास्ते साफ नहीं है।
रात को ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को टॉर्च व बैटरी नहीं दी जा रही है। पानी के गेटों की मरम्मत नहीं करवाई जा रही। नहर की सफाई नहीं हो रही जबकि यह सब काम कागजों में पूरे हो चुके हैं। राज्य उप प्रधान शिव कुमार ने कहा कि कार्यालय में अपने कार्य के लिए आए कर्मचारियों की गैरहाजिरी लगाई जा रही है। कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य कमेटी सदस्य नरेश हुड्डा, पूर्व राज्य कोषाध्यक्ष अजीत पांचाल, जिला कोषाध्यक्ष मनजीत पांचाल, सह सचिव मनजीत दुग्गल, वरिष्ठ उपप्रधान दीपक जांगड़ा, उप प्रधान नरेश देशवाल, सोनू रानी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें