फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद बाोले, सीएम बीफ का लाइसेंस देंगे तो हम इसका विरोध करेंगे

Tue, 09 Feb 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बीफ खाने के लिए विशेष लाइसेंस देने के सीएम मनोहर लाल खट्टर के कथित बयान पर सियासी पारा चढ़ने लगा है। भिवानी-महेंद्रगढ़ से भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने इस पर साफ कहा है कि बीफ का लाइसेंस दिया जाता है तो वे इसका पूरा विरोध करेंगे। वहीं, हरियाणा में कई ओलंपिक खेल संघों पर उन्होंने कहा कि हमारा संघ असली है और बाकी सभी फर्जी हैं। 
विज्ञापन

सांसद सोमवार को यहां राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में नेशनल सब जूनियर वुमन हॉकी चैंपियनशिप में पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बीफ खाने के लिए प्रदेश में विशेष लाइसेंस देने की बात कही है, यह उनकी जानकारी में नही हैं। लेकिन बीफ के लिए विशेष लाइसेंस दिया जाता है तो वे इसका खुलकर विरोध करेंगे। 
उनके अनुसार हरियाणा में बीफ पर पूरी तरह प्रतिबंध है और ऐसे में विशेष लाइसेंस दिए जाने की कोई बात ही नहीं होनी चाहिए। वहीं प्रदेश में कई ओलंपिक खेल संघ होने की बात पर उन्होंने कहा कि जिस ओलंपिक खेल संघ के वे खुद प्रधान हैं, केवल वह संघ ही असली है। 
विज्ञापन

अन्य कोई ओलंपिक खेल संघ है तो वह पूरी तरह से फर्जी है। लेकिन यह लोकतांत्रिक देश है और यहां कोई ओलंपिक खेल संघ का प्रधान होने की बात कहता है तो उससे कोई दिक्कत नहीं है। यह जरूर है कि किस खेल संघ की कितनी मान्यता है और किससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें