फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण से दिक्कत नहीं, बस 27 प्रतिशत से न हो छेड़छाड़ : पंवार

Tue, 09 Feb 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण को लेकर आंदोलन शुरू हो गया है और इसकी पुरजोर मांग हो रही है। भाजपा के कई नेता भी जाट आरक्षण के पक्ष में होने की बात कहते हैं तो कोई इसका विरोध करता है। अब परिवहन मंत्री कृष्णपाल पंवार ने साफ कर दिया है कि जाट आरक्षण से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन 27 प्रतिशत आरक्षित कोटे से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन

मंत्री पंवार सोमवार को रोहतक में भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जाट लगातार आरक्षण की मांग कर रहे हैं। हर किसी को मांग करने का लोकतांत्रिक अधिकार है। जाटों को आरक्षण दिए जाने से कोई दिक्कत नहीं है। 
उनको आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए। लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखा जाए कि पहले से जारी 27 प्रतिशत आरक्षित कोटे से छेड़छाड़ न हो। अगर जाटों को आरक्षण दिया जाना है तो उस कोटे से अलग बाकी 73 प्रतिशत से दिया जाए। 
विज्ञापन

बीफ मामले में सीएम से करूंगा बात : बरालाप्रदेश कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बीफ को लेकर क्या बात कही है, उनको इस बारे में जानकारी नहीं है। बीफ खाने के लिए विशेष लाइसेंस देने की बात कही जा रही है, यह अभी सुनने में आया है। आखिर यह मामला क्या है, इस बारे में सीएम से बात करेंगे। बराला ने कहा कि जब सरकार ने खुद ही बीफ को लेकर कड़ा कानून बनाया तो ऐसी बात नहीं हो सकती कि विशेष लाइसेंस दिया जाए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें