फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डेंगू के 12 नए केसों की पहचान, जिले में 86 पहुंचा डेंगू का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। टाइगर माॅस्किटो यानी डेंगू का डंग तीखा हो चला है। जिले में पिछले 48 घंटों में 25 डेंगू मरीजों की पहचान हो चुकी है। अकेले वीरवार को 12 मरीजों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में डेंगू केसों का आंकड़ा 86 पहुंच गया है। पहली बार शहर के साथ गांवों में भी डेंगू का असर बड़े स्तर पर नजर आ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। यही वजह है कि लोगों को जागरूक बनाने व लार्वा विरोधी गतिविधि के तहत मच्छर का लार्वा नहीं पनपने देने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

साफ पानी में पनपने डेंगू मच्छर की तादाद इस बार काबू नहीं आ रही है। इस बार मानसून सीजन में हुई जोरदार बारिश के बाद जलमग्न हुए खेतों में टाइगर ने अपना डेरा डाला है। ऐसे में शहर ही नहीं ग्रामीण इलाकों में भी डेंगू केसों की भरमार बनी हुई है। अस्सपतालों की ओपीडी व इमरजेंसी में भी बुखार व प्लेटलेट़्स कम होने से बीमार लोगों की भीड़ लगी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े भी डेंगू के बढ़ते खतरे की ओर साफ इशारा करते हैं। जिले में अब तक 86 डेंगू केसों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 12 केस वीरवार को सामने आए हैं। जबकि 13 केस बुधवार को मिले। यही नहीं, अस्पतालों में आने वाले बुखार के मरीजों की कार्ड टेस्ट के आधार पर जांच कर उनका इलाज किया जा रहा है। इनकी डेंगू जांच कराई जाए तो सरकारी आंकड़ों में केसों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
शहर में 4, गांवों में 8 डेंगू केस मिले
वीरवार को जिले में 12 डेंगू केसों की पहचाना हुई। इनमें से चार शहरी व शेष आठ ग्रामीण इलाकों से हैं। शहर के रेलवे क्वार्ट, अग्रसेन कॉलोनी, सूर्या नगर व पाड़ा मोहल्ला में एक-एक व कलानौर व सांगाहेडा में तीन-तीन, टिटौली व चमारिया में एक-एक केस मिला है। विभाग को मिले कुल 86 केसों में से 42 शहर के हैं। कुल बीमार होने वाले केसों में पुरुष 44 व महिलाएं 42 हैं।
विज्ञापन

सांगाहेडा में सबसे अधिक 10 केस मिले
जिले में डेंगू के अब तक मिले 86 केसों में से सबसे अधिक 10 केस सांगाहेडा में मिले हैं। इसके बाद छह केस पिलाना में पाए गए हैं। ये दोनों गांव डेंगू के लिहाज से संवेदनशील बने हुए हैं। यहां सफाई के साथ सतर्कता बरतना जरूरी है। मच्छर का लार्वा पनपने से स्थिति बेकाबू हो सकती है। विभाग ने वीरवार को 44 सैंपल लिए हैं। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार आएगी। इसमें नए केसों की संख्या बढ़ना तय है।
शहर में तीन मशीनों से कराई गई फोगिंग
मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। मौसम में बनी नमी व बारिश के बाद मच्छर जनित रोग बढ़ रहे हैं। डेंगू केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में संबंधित इलाकों में फोगिंग कराई जा रही है। वीरवार को तीन मशीनों से फोगिंग कराई गई है। शहर के विभिन्न हिस्सों में जरूरत के अनुसार फोगिंग कराई जाएगी।
मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम।
लोगों को खुद भी रखना होगा ध्यान
यह मौसम मच्छरों व मच्छर जनित रोगों के अनुकूल है। बारिश के बाद जगह-जगह जमा पानी मच्छर जनित रोगों को बढ़ावा देता है। इस स्थिति से बचने के लिए विभाग लार्वा विरोधी गतिविधियां चलाने के साथ लोगों को भी जागरूक बनाने का प्रयास कर रहा हे। लोगों को भी इस मुहिम में सतर्कता बरतने के साथ सक्रिय रूप से सहयोग करना होगा।
विज्ञापन

डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें