फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: IAS अफसर की गाड़ी झाड़ियों में घुसी; आरोपी कार चालक ने पीछे से मारी टक्कर, शराब के नशे में था व्यक्ति

Mon, 04 Mar 2024 02:06 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में त्रिपुरा के आईएएस आफिसर की कार का दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अधिकारी अपने भाई के साथ कार में सवार होकर रोहतक आ रहा था। रास्ते में शराबी कार चालक ने कार को पीछे से टक्कर मारी दी।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुलाना से रोहतक आ रहे त्रिपुरा के आईएएस आफिसर रिंकु लाठर बाल-बाल बच गए। उनकी कार को रविवार जींद रोड पर घरौंठी मोड़ के बाद पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। अधिकारी की कार असंतुलित होकर सड़क किनारे उतरकर झाड़ियों में जा घुसी। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जुलाना के वार्ड नंबर एक निवासी सतीश ने बताया कि उसका छोटा भाई रिंकू लाठर आईएएस आफिसर है। उसकी फिलहाल त्रिपुरा में ड्यूटी है। दोनों भाई कार से रोहतक आ रहे थे। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे घरौंठी मोड़ के नजदीक पीछे से आ रही एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और सीधी सड़क किनारे उतरकर झाड़ियों में जा घुसी। आरोपी कार के चालक ने शराब पी रखी थी। जब तक वे बाहर निकले, आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें