फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडवों की जमीं से मांग रहा हूं, झोली में अबकी बार 47 नहीं, 75 पार कमल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जींद की आस्था रैली के मंच से शुक्रवार को प्रदेश के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। प्रदेश की जनता से कभी भावुक रिश्ता जोड़ते तो कभी विपक्ष पर आक्रामक नजर आए शाह बोले, पांडवों की जमीं से प्रदेश की जनता से अबकी बार 47 नहीं, बल्कि 75 कमल मांग रहा हूं। चौथी बार जींद की आया हूं। कभी निराश नहीं लौटा। मुझे पूरा यकीन है कि प्रदेश की जनता पीएम मोदी को पूरा आशीर्वाद दे चुकी है, अब सीएम मनोहर लाल को भी देगी।
विज्ञापन

शाह ने कहा कि महाभारत का युद्ध जीतने के बाद पांडवों ने भी इसी धरती पर जयंती देवी मंदिर की स्थापना करवाई थी। यह रैली भी जींद में ही हो रही है। चुनावी शंखनाद करते हुए शाह ने कहा कि वे चौथी बार जींद आए हैं और जयंती देवी की धरती से उन्हें हमेशा ऊर्जा मिली है। शाह ने कहा कि यह रैली इसलिए यहां हो रही है कि प्रदेश में एक बार फिर दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। इसका उन्हें भरोसा है। उन्होंने कहा कि जब भी वे हरियाणा आए हैं, यहां के लोगों ने उनकी झोली ‘कमल के फूलों’ से भरी है। इस बार हरियाणा के लोगों को 47 सीटों से नहीं बल्कि 75 से अधिक सीटों से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है। मनोहर लाल सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में नए हरियाणा की नींव भर दी है। अब उस पर इमारत खड़ी करती है, जिससे कश्मीर सीधा दिख सके।
ढाई गुना बढ़ा प्रदेश का अनुदान
शाह ने मंच से कहा कि जब केंद्र व प्रदेश में दोनों ही जगह कांग्रेस की सरकार होती थी तो हरियाणा को 22 हजार करोड़ रुपये केंद्र से मिले थे। वहीं भाजपा की सरकार बनने के बाद 55 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। इससे प्रदेश का विकास होगा।
विज्ञापन

दूध में शक्कर की तरह मिल गए हैं चौधरी बीरेंद्र सिंह
रैली के मंच से केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह के बारे में कहा कि वे भाजपा में इस प्रकार से मिल गए हैं, जैसे दूध में शक्कर मिलती है। शाह ने कहा कि उन्होंने पांच साल पहले इसी मैदान में उन्हें भाजपा में ज्वाइन करवाया था।
एक क्विंटल सदस्यता फार्म भेंट
रैली में पहुंचे अमित शाह को एक क्विंटल सदस्यता फार्म भेंट किए गए। मंच से कहा कि गया कि अमित शाह का वजन 99 किलोग्राम है, लेकिन फार्म एक क्विंटल दिए गए हैं, ताकि दिल्ली तक जाते-जाते उनका वजन एक किलोग्राम और बढ़ जाए।
अमित शाह को भेंट किया लठ
रैली के दौरान कई नेताओं ने बुक्के देकर अमित शाह का स्वागत किया, लेकिन राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने लठ भेंट किया। इस पर अमित शाह काफी खुश नजर आए।
शाह ने लगाया हरियाणावी तड़का
जिस समय गृहमंत्री अमित शाह संबोधन के लिए माइक पर आए, एक कार्यकर्ता जोश में नारे लगते हुए उन्हें डॉ. अमित शाह कह बैठा। इसको शाह ने नोटिस किया और ठेठ हरियाणवी अंदाज में कहा कि डाक्टर कड़ै तैं बणा दिया।’
शाह ने बताई सरकार की विकास परियोजाएं
रैली के मंच से प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को बड़ा संदेश देने के लिए उन तमाम विकास परियोजनाओं की चर्चा गृहमंत्री अमित शाह से करवाई, जो चल रही हैं शुरू होनी हैं। इसके तहत उन्होंने जींद के बस स्टैंड से लेकर, रिंग रोड, पेयजल परियोजना तक का जिक्र कर डाला। इसके अलावा शुरू होने वाली जींद-हांसी रेल लाइन व अन्य परियोजनाओं को भी लोगों को बताया। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार से पहले हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय एक लाख 35 हजार रुपये थी, लेकिन अब यह दो लाख 26 हजार 644 रुपये हो गई है। इसी प्रकार लिंगानुपात में भी सुधार हुआ है। पहले हरियाणा का लिंगानुपता 871 था, लेकिन अब यह 918 हो गया है।
नए हरियाणा का श्रेय केंद्र को : सीएम
एकलव्य स्टेडियम में आयोजित आस्था रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार वादों से बढ़कर काम किया है। इसके बावजूद अभी बहुत काम करने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि प्रदेश में एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले लोगों को तमाम जरूरी सुविधाएं अधिकारी उनके घर जाकर मुहैया करवाएंगे। इसके लिए डॉटा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के विकास का श्रेय भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को जाता है। इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि जींद उपचुनाव में कांग्रेस ने बहुत बड़े नेता को मैदान में उतारा, लेकिन उनकी जमानत महज एक हजार वोटों से बची, वे तीसरे स्थान पर रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत सी पार्टियों के नेता भाजपा में आ रहे हैं। अब भाजपा कार्यकर्ताओं की परीक्षा है कि वे कितने दिन में दूसरे दिलों के अंदर उतरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें