फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पति-बेटी पर लगाया बेटे के अपहरण का आरोप

विज्ञापन
22 सीसीटीवी फुटेज में नजर आई कार दावा है कि इसी में लेकर गए है पिता व बहन। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
रोहतक। ओमैक्स सिटी में ट्यूशन पढ़ने गए बेटे को उसके पिता व बहन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। बच्चे की मां ने पति व बेटी के खिलाफ आईएमटी थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

देव कॉलोनी निवासी कविता ने आईएमटी थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2005 में यूपी के जिला मेरठ के शास्त्री नगर निवासी गौरव के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटी कुमुद (18) बड़ी है जबकि बेटा प्रणव (15) छोटा है। उनकी पति से अनबन चल रही है। छह साल से माता-पिता के साथ रहती हूं। साथ में बेटा प्रणव भी रहता है।
कविता ने बताया कि नौ अक्तूबर को बेटा प्रणव ट्यूशन बढ़ने के लिए ओमैक्स सिटी में क्लब के पास गया था मगर लौट कर नहीं आया। उसकी तलाश के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दिल्ली नंबर की गाड़ी में उनके पति गौरव व बेटी कुमुद दिखाई दिए। कविता ने आरोप लगाया कि दोनों ने बेटे का अपहरण कर लिया है। बेटा उन्हें वापस दिलाया जाए।
विज्ञापन

वर्जन
जांच में सामने आया है कि महिला का उसके पति से अदालत में केस चल रहा है। अदालत की अनुमति से ही गौरव अपने बेटे से मिल सकता था। बिना अनुमति मिलने व साथ लेकर जाने पर अपहरण का केस दर्ज किया है। जांच जारी है। -एसआई पंकज, प्रभारी थाना आईएमटी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें