फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआई के एमबीबीएस विद्यार्थियों की भूख हड़ताल जारी

विज्ञापन
बॉन्ड पॉलसी के विरोध में पीजीआई रोहतक के निदेशक कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे एमबीबीएस वि?
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई के एमबीबीएस विद्यार्थियों की भूख हड़ताल रविवार को भी जारी रही। अनशनकारियों ने 24 घंटे बाद भी अगले 24 घंटे के लिए अपना अनशन जारी रखा। इनमें से दो विद्यार्थियों की सेहत में गिरावट का दावा किया गया है। इसमें शिवानी व प्रतीक्षा का ब्लड ग्लूकोज स्तर 66 दर्ज किया गया है। इधर, सुबह 15 विद्यार्थियों का दल चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ। वहां सरकार से बॉन्ड पॉलिसी को लेकर बातचीत होनी है। हालांकि पीजीआई से चंडीगढ़ गए दल की शाम तक भी मुख्यमंत्री या किसी अन्य से बातचीत नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

बॉन्ड पॉलिसी के खिलाफ निदेशक कार्यालय के बाहर अनशनरत विद्यार्थियों ने रविवार को भी अपना विरोध जारी रखा। अनशन स्थल पर दिनभर विद्यार्थी नारेबाजी करते रहे। उन्होंने बॉन्ड पॉलिसी के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए सरकार से इसे पूरी तरह वापस लेने की अपील की। विद्यार्थियों ने कहा कि यह पॉलिसी वापस नहीं लिए जाने तक पीछे नहीं हटेंगे। अभिभावकों ने उन्हें बड़ी मुश्किल से पढ़ा कर डॉक्टर बनने के लिए भेजा है। यहां 40 लाख रुपये की फीस उनके सपनों को चूरचूर कर रहा है। यह फैसला जनहित या विद्यार्थी हित में नहीं है। इस पर भी सात साल सेवा अवधि भी विद्यार्थियों के लिए असहनीय है। इससे वे पीजी की पढ़ाई कर विशेषज्ञ नहीं बन पाएंगे। इन सबके बावजूद नौकरी की भी सुरक्षा नहीं दी गई है। ऐसे में यह पॉलिसी पूरी तरह आधारहीन है। इसमें बैंक की मध्यस्थता समझ से परे है। बैंक से लोन के नाम पर सरकार डॉक्टरों को कर्जदार बना रही है। इससे वे केवल बैंक का कर्ज उतारने में जीवन गुजार देंगे। चिकित्सा क्षेत्र नया व बेहतर नहीं कर पाएंगे। इसलिए इस पॉलिसी का विरोध किया जा रहा है। यह पॉलिसी डॉक्टरों से ज्यादा आम जन को प्रभावित करेगी। इसलिए आम लोगों को भी इसका विरोध करना चाहिए।
इधर, पीजीआई से चंडीगढ़ गए दल की शाम तक भी मुख्यमंत्री या किसी अन्य से बातचीत नहीं हो पाई थी। बातचीत को लेकर स्थिति भी स्पष्ट नहीं की गई। दल से देर शाम बात होने व समस्या के समाधान होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर छात्रा को कराया इमरजेंसी में भर्ती
उधर, रविवार शाम छात्रा रीना की तबीयत बिगड़ गई। एमबीबीएस बैच 2021 की छात्रा को तबीयत बिगड़ने पर इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां देर शाम तक उसका इलाज जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें