43...श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के तीसरे दिन कथा सुनती महिला श्रृद्धालु। स्रोत : आयोजक
रोहतक। स्वामी परमानंद धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में गढ़ी मोहल्ला स्थित खटीक मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के तीसरे दिन वृंदावन से आईं झांकियाें की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद कथा व्यास आचार्य देवशरण (गोवर्धन वाले) ने कहा कि जब तक धर्म और संस्कृति जीवित हैं तब तक मानवता सुरक्षित है।
उन्होंने कहा कि कथा सुनना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आत्म और समाज शुद्धि का माध्यम है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पं. लोकेश शर्मा ने बताया कि आगामी रविवार की कथा में आचार्य देवशरण समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनेंगे। इस दौरान सचिव इंजी. योगेश शर्मा, मधु शर्मा दीक्षित, पुष्पा देवी व अन्य उपस्थित रहे। संवाद