फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज की एलुमनी मीट में पहुंचे 600 डॉक्टर्स

Mon, 27 Oct 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
40...​गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज में पहली एलुमनी मीट के दौरान उप​स्थित पूर्व छात्र व अन्य।
विज्ञापन
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज ब्राह्मणवास में रविवार को कॉलेज की पहली एलुमनी मीट का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम कॉलेज के पहले पासिंग बैच वर्ष 1974 से लेकर अब तक के 51 वर्षों की यात्रा को समर्पित रहा। इस मौके पर देशभर से 600 से अधिक आयुर्वेदिक डॉक्टर पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन जीबीएसी डॉक्टर्स एलुमनी वेलफेयर ट्रस्ट ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम डॉ. आशीष वशिष्ठ ने कहा कि आयुर्वेद भारतीय चिकित्सा प्रणाली की आत्मा है। अब दुनिया प्राकृतिक उपचार की ओर लौट रही है। अब आयुर्वेद का महत्व और बढ़ गया है। जीबीएसी ट्रस्ट के प्रधान डॉ. संजय जाखड़ ने कहा कि एलुमनी मीट केवल पुनर्मिलन नहीं बल्कि एक भावना है जो हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है।
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पांडे ने कहा कि आयुर्वेद विज्ञान केवल उपचार की विधा नहीं बल्कि जीवन जीने का मार्ग है। कॉलेज प्रशासन की ओर से पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें